Arrow Keys क्या है और इनका क्या काम होता है

What is Arrow Keys in Hindi .  कंप्यूटर में टाइप करते समय सबसे जरुरी चीज कीबोर्ड की keys होती है और हर key को डिजाईन किसी विशेष कार्य के लिए किया गया है . ऐसे में जो Keys नेविगेशन कर कार्य करती है उन्हें हम एरो Keys (Arrow Keys In Hindi ) कहते है . 

Arrow Keys Kya Hai in Hindi


    इनके बहुत से दुसरे नाम है जैसे नेविगेशन keys , दिशा कुंजियाँ , तीर कुंजिया आदि , यह एक तरह से कंप्यूटर में  माउस की तरह ही काम करती है , यदि माउस से काम को लेकर इनका कमपेयर करे तो कही यह फायदेमंद तो कई नुकसानदायक होती है .  

    आज हम विस्तार से जानेंगे कि Computer Me Arrow Keys Ka Kya Role होता है और Arrow Keys के क्या काम है . कीबोर्ड में एरो Keys कहा होती है .  

    ➜  कंप्यूटर में किसी फोल्डर को लॉक कैसे लगा सकते है 

    ➜ कंप्यूटर में RAM और ROM मेमोरी क्या होती है और इनमे क्या अंतर है ? 

    कीबोर्ड में कहाँ होती है Arrow Keys 


    KeyBoard में एरो कीस (Arrow Keys) चार प्रकार की होती है , जो कीबोर्ड में सेण्टर से दाई तरफ होती है . इन्हे UP , Down , Left और Right Keys कहते है .

    UP Key :- यह कर्सर को ऊपर की तरफ मूव करने में मदद करती है . 

    Down Key यह कर्सर को डाउन निचे की साइड मूव करवाती है . 

    Arrow Keys in Hindi


    Right Key :- यह कर्सर को राईट साइड मूव करवाती है . 

    Left Key :-  यह कर्सर को लेफ्ट साइड मूव करवाती है . 

    ➜  क्या आप जानते है Run Commands Ki Shortcut Keys 

    ➜  What is Computer Mouse in Hindi - माउस क्या होता है

    Arrow Keys के मुख्य काम क्या है 


    Important Tasks Done By Arrow Keys in Hindi . एरो Keys कंप्यूटर या लैपटॉप में कर्सर को नेविगेशन कराने में मदद करती है , यह उसी तरह से जैसे हम माउस से नेविगेशन करवा सकते है .

    डॉक्यूमेंट में नेविगेशन :- आप कंप्यूटर में किसी डॉक्यूमेंट में कार्य कर रहे है तो डॉक्यूमेंट में लिखे हुए भाग में ऊपर निचे दाए बाए जाने के लिए आप इन चार Arrow Keys की मदद ले सकते है .

    गेमिंग में नेविगेशन :- आप जब कंप्यूटर में गेम खेलते है तो एरो Keys की मदद से आप करैक्टर को मूव करा सकते है .

    Menu नेविगेशन :- आप किसी मेनू पर जब क्लिक करते है तो एक लिस्ट खुलती है जिसमे बहुत से आप्शन होते है , आप उन आप्शन पर भी उप डाउन एरो Keys की मदद से करा सकते है .

    स्क्रॉलिंग में मददगार  :- यदि कोई वेब पेज या फिर कोई डॉक्यूमेंट फाइल बड़ी है और उसमे कई पेज है तो आप पेज को ऊपर निचे करने के लिए Arrow Keys की मदद ले सकते है . 

    सेलेक्ट करने के लिए :- आप किसी डॉक्यूमेंट में किसी टेक्स्ट को सेलेक्ट करना चाहते है तो आप Shift Key के साथ Arrow Keys को काम में लेकर सेलेक्ट कर सकते है 


    Keyboard में Arrow Keys के विकल्प 


    यदि आपने कभी कंप्यूटर पर गेम खेला हो तो आपने यह भी देखा होगा कि कई बार हमारी Arrow Keys उस गेम में आगे पीछे दाए बाए नेविगेशन नही कर पाती है , इसका अर्थ यह नही है कि हमारे Keyboard में Arrow Keys खराब हो गयी है .

    बल्कि गेम वाले कंपनी ही एरो Keys की जगह W,A,S D में उनका रूपांतरण कर देती है जिससे की हम गेम ज्यादा अच्छे से खेल पाए और हमारा हाथ एक ही पार्ट पर अच्छे से कण्ट्रोल कर पाए .

    एरो keys थोड़ी दूर होती है और वहा फिंगर जाने में समय लगता है अत: Arrow Keys की जगह हम गेम में W,A,S D Keys का प्रयोग करते है .

    Arrow Keys से कुछ जरुरी हेल्प्स 


    • किसी डॉक्यूमेंट में यदि आप कर्सर को सबसे पहले किसी टेक्स्ट के बीच में ले आये , फिर आप Ctrl+Right Arrow Key को Press करे तो यह एक वर्ड जम्पिंग करेगा . 
    • यदि आप Web ब्राउज़र में ALT Key के साथ राईट एरो Key दबायेंगे तो यह आगे फॉरवर्ड कर देगा और यदि आप ALLT Key के साथ Left एरो Key दबायेंगे तो यह फिर Back लेकर आ जायेगा . 
    • यदि आपको TEXT को सेलेक्ट करना है तो आप Shift Key के साथ Arrow Use करे तो टेक्स्ट सेलेक्ट होता जायेगा . 
    • आप MS Excel में Arrow Key के द्वारा बहुत आसानी से हर दिशा में नेविगेशन कर सकते है . 



    Arrow Keys से जुड़े प्रश्न उत्तर 


    प्रश्न 1. Arrow Keys कंप्यूटर में कितने होते है 

    उत्तर 1 : कंप्यूटर में Arrow Keys कुल चार होते है - Left , Right , Up and Down. 

    प्रश्न 2. Arrow Keys का मुख्य काम क्या है ? 

    उत्तर 2 : जी Arrow Keys का मुख्य काम है नेविगेशन करना या किसी लिस्ट में कोई आप्शन चुनने में मदद करना . यह माउस के बहुत से काम आपके कंप्यूटर में कर सकती है .  

    प्रश्न 3. क्या एरो Keys के द्वारा डॉक्यूमेंट में स्क्रॉल किया जा सकता है ? 

    उत्तर 3 : जी हां , एरो कीस के द्वारा भी आप कंप्यूटर में स्क्रॉल कर सकते है . 

    प्रश्न 4. Arrow Keys के नाम के पीछे की बात क्या है 

    उत्तर 4 : जैसे तीर को आप जिस दिशा में छोड़ेंगे वो उसी दिशा में आगे बढेगा , उसी तरह चार Arrow Keys चारो दिशाओ में आगे बढ़ सकती है . 

     लैपटॉप के बैटरी जल्दी हो जाती है डिस्चार्ज , तो अपनाये ये जरुरी टिप्स


    Conclusion (निष्कर्ष )

    तो मित्रो कीबोर्ड का काम है इनपुट करने का पर कीबोर्ड में कुछ Keys ऐसी होती है जो इनपुट सिर्फ कमांड करती है या फिर नेविगेशन का कार्य करती है , ऐसी keys में ही Arrow Keys आती है . इस आर्टिकल में आपने अच्छे से समझ लिया होगा कि Computer में Arrow Keys का क्या रोल और कार्य है और यह कितनी जरुरी होती है कंप्यूटर में . 

    ➜ जानिए गूगल फोटो की  हिंदी जानकारी

     कंप्यूटर या लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग ऑनलाइन ऑफलाइन कैसे करे

    Post a Comment

    Previous Post Next Post